{"_id":"5c69a74ebdec222b6e16d2da","slug":"121550427982-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश ने जीता ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश ने जीता ट्रॉफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बाबू इंद्रसेन स्मारक 23वीं अखिल भारतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता शनिवार को महाराज सिंह कॉलेज में हुई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब के 16 महाविद्यालयों के 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश छाया रहा।
संस्थापक सप्ताह समारोह के तहत आयोजित आयोजित प्रतियोगिता का विषय ‘उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य होना चाहिए’ रखा गया। प्रतिभागियों ने विषय पर अपनी बात रखी। ज्यादातर प्रतिभागियों ने ड्रेस कोड को विद्यार्थियों के बीच भेदभाव खत्म करने वाला और अनुशासन बनाने वाला कदम बताया। संचालन प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अजय शर्मा और सह संयोजक डॉ. दुर्गेशराज मोहन ने संयुक्त रू से किया। राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। व्यक्तिगत मुकाबले में भी राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश की मिनाक्षी भाटिया पहले स्थान पर रही, जिसे 5100 रुपये का नकद ईनाम दिया गया। दूसरे स्थान पर एसडी कॉलेज अंबाला के राहुल वर्मा, तीसरे स्थान पर जामिया मिलिया विश्वविद्यालय दिल्ली के मुकुल सिंह रहे। आरजी कॉलेज मेरठ की साहिदा और एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के टेकचंद को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को प्राचार्य डॉ. एके डिमरी द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. हिमांशु द्विवेदी, डॉ. प्रमोद पांडेय, डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. रामविनय, डॉ. रामकुमार, डॉ. दीपा चौहान, डॉ. निर्दोश मित्तल आदि मौजूद रहे।