{"_id":"5c2d051bbdec22571a17cc99","slug":"121546454299-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कल के चालक की सूझबूझ से हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कल के चालक की सूझबूझ से हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कल के चालक की सूझबूझ से हादसा टला
नागल (सहारनपुर)। बुधवार सुबह नागल क्षेत्र के गांव बसेड़ा रेलवे अंडरपास पर उत्कल एक्सप्रेस के चालक की सूझबूझ से हादसा होने से टल गया।
गांव बसेड़ा से पहाड़पुर मार्ग के बीच रेलवे फाटक है। इसे विभाग ने हटा दिया है और आने जाने के लिये अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। इस अंडरपास में फिलहाल पानी भरा है। ऐसे में किसानों के साथ ही आने जाने वाले अन्य लोग भी अपने वाहन लाइन के ऊपर से निकालते हैं। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे सहारनपुर की ओर से उत्कल एक्सप्रेस दिल्ली जा रही थी। तभी ट्रेन के चालक ने देखा कि एक किसान अपनी ट्रैक्टर ट्राली लाइन से निकाल रहा है। इस पर उसने इमरजेंसी ब्रेक के साथ ट्रेन की रफ्तार कम कर ली। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली लाइन पार कर गई। चालक के समय रहते रफ्तार कम करने से हादसा टल गया। बाद में चालक ने तल्हेड़ी रेलवे स्टेशन पर मामले की जानकारी दी।