फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आर्य इंटरनेशनल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने बांधा समां

आर्य इंटरनेशनल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने बांधा समां

Mon, 26 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
आर्य इंटरनेशनल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने बांधा समां
अंबेहटा (सहारनपुर)। मां सरस्वती चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा संचालित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल का पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा व मुख्य अग्रिशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह के विद्यालय अहम भूमिका निभा रहे हैं। जो बच्चों को संस्कार के साथ साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। मुख्य अग्रिशमन अधिकारी तेजबीर सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही मनुष्य का संपूर्ण विकास होता है। विधायक प्रदीप चौधरी ने बेहतर अनुशासन व पढ़ाई की गुणवत्ता के लिए विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी। विद्यालय के अनुष्का अग्रवाल, अक्षिका सिरोही, सिमरनजीत, अंशिका, लक्ष्य, प्रशांत, आरव, अथर्व, रमनदीप, विनीत, ऋषभ आदि बच्चों ने गीत, नृत्य, नाटक, भाषण आदि की प्रस्तुती देकर खूब तालियां बटोरी। प्रबंध समिति के पदाधिकारी कुलदीप मित्तल, अंकुर अग्रवाल व निखिल आर्य ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्षता विधायक प्रदीप चौधरी व संचालन कक्षा 12 के उज्जवल मित्तल व ईशिका त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। महक सिंह, मनोज गुप्ता, चौकी प्रभारी राजीव यादव, पूर्व चेयरमैन इनाम शाकिर, रंजन गुप्ता, रूचि गुप्ता, डा महेंद्र आर्य, वीरेंद्र मित्तल, अश्वनी आर्य, जगदीश पंवार, सुधीर गोयल, प्रदीप जैन, अजय रूहेला, मनोज आर्य, सुबोध सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed