फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खलासी लाइन में पार्किंग बना रेलवे के लिए मुसीबत

खलासी लाइन में पार्किंग बना रेलवे के लिए मुसीबत

Sun, 23 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खलासी लाइन में पार्किंग बना रेलवे के लिए मुसीबत
खलासी लाइन में पार्किंग बना रेलवे के लिए मुसीबत
विज्ञापन


सहारनपुर। खलासी लाइन में वाहन पार्किंग की भूमि को खाली कराने के लिए रेलवे अधिकारियों ने भूमि को अपनी बताते हुए कार्रवाई शुरू की, लेकिन यह कार्रवाई रेलवे अधिकारियों के लिए ही मुसीबत बन गई। पार्किंग करने वालों ने भूमि पर अपना दावा जताते हुए मामला कोर्ट में पहुंचा दिया। अब रेलवे अधिकारी फिर से इस भूमि को लेकर गंभीरता दिखा रहे हैं और इसके लिए आरपीएफ को कब्जा मुक्त कराने के लिए निर्देश पत्र भी भेजा है।
खलासी लाइन में रेलवे यार्ड के निकट ही भूमि पर बसों एवं अन्य वाहनों की पार्किंग हो रही है। जिसको लेकर रेलवे अधिकारी लगातार आपत्ति जता रहे हैं। रेलवे अधिकारी इस भूमि को काफी समय से अपनी बताकर कब्जामुक्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि इस भूमि को दूसरे लोग अपनी बता रहे हैं। रेलवे ने जब इस भूमि को कब्जामुक्त कराने का प्रयास किया तो भूमि को मामला कोर्ट में पहुंच गया। जिसके यह विवाद अधिकारियों के लिए मुसीबत बन गया।
विज्ञापन

इस इस भूमि को लेकर एक बार फिर से रेलवे अधिकारियों ने अपनी बताकर कब्जामुक्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। रेलवे अधिकारियों ने आरपीएफ को निर्देश पत्र भेजकर इस भूमि को खाली कराने के लिए कहा है, जिससे तारबंदी अथवा चारदीवारी करावाई जा सके। आरपीएफ के अधिकारी इस भूमि को खाली कराने की तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
-- रेलवे कार शेड की भूमि पर भी चल रहा है विवाद
सिर्फ पार्किंग की भूमि पर ही नहीं रेलवे कार शेड की भूमि को लेकर भी विवाद चल रहा है। रेलवे ने उस भूमि को अपनी बताते हुए कब्जा हटवाने का प्रयास किया तो कब्जा धारक ने भूमि को अपनी बताते हुए कोर्ट की शरण ली है। अब मामला कोर्ट में चल रहा है। रेलवे कोर्ट का निर्णय आने का इंतजार कर रहा है।
----------
-- भूमि खाली कराने का प्रयास किया तो मामला कोर्ट पहुंच गया
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह का कहना है कि यह रेलवे की भूमि है। इस पर हो रही पार्किंग को हटवाने के लिए कार्रवाई का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष ने भूमि अपनी बताते हुए कोर्ट में वाद दायर कर दिया है। जिससे कार्रवाई रुक गई है। हालांकि अभी दूसरा पक्ष ही उस पर पार्किंग करा रहा है। इस मामले में पैरवी कर जल्द ही भूमि को खाली कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक नहीं सहारनपुर में कई जगह रेलवे की भूमि पर विवाद चल रहे हैं। जिन्हें कब्जामुक्त नहीं कराया जा पा रहा है।
-----------
-- खाली कराने के निर्देश मिले हैं, शीघ्र होगी कार्रवाई
आरपीएफ थाना सहारनपुर प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि भूमि को खाली कराने एवं तारबंदी कराने का रेलवे अधिकारी का निर्देश पत्र उन्हें मिला है। इस मामले में पूरी जानकारी करके जल्दी ही भूमि को खाली कराया जाएगा।

-----------
-- भूमि कब्रिस्तान की है
खलासी लाइन निवासी इकबाल अहमद का कहना है कि यह भूमि उनकी निजी संपत्ति है और यह कब्रिस्तान में दर्ज है। इस पर रेलवे का कोई अधिकार नहीं है। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट से ही इसका निर्णय होना है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed