फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महाराणा प्रताप भवन में नहीं हो सकेगा जयंती कार्यक्रम

महाराणा प्रताप भवन में नहीं हो सकेगा जयंती कार्यक्रम

Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप भवन में नहीं हो सकेगा जयंती कार्यक्रम
--। माहौल को देखते हुए प्रशासन दूसरी जगह अनुमति देने की कर रहा तैयारी
विज्ञापन

सहारनपुर। महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यक्रम को लेकर भीम आर्मी की चेतावनी के बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में पुलिस और प्रशासन ने राजपूत समाज के साथ बैठक कर महाराणा प्रताप के नए भवन में कार्यक्रम के बजाए दूसरे स्थान पर अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है। उधर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दोहराया है कि कार्यक्रम इसी भवन में होगा।
शनिवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने राजपूत समाज के लोगों के साथ बैठक कर महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम को लेकर मंथन किया। राजपूत समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम की अनुमति मांगी, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भीम आर्मी की चेतावनी को देखते हुए सीधे तौर पर अनुमति देने से कतरा रहे हैं। फिलहाल नवनिर्मित महाराणा प्रताप भवन में जयंती कार्यक्रम की अनुमति देने से तो हाथ ही खड़े कर दिए हैं। माहौल बिगड़ने का अंदेशा जताया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि मल्हीपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन की बजाय जयंती का कार्यक्रम अन्यत्र स्थान पर किया जाए। इसके लिए गांधी पार्क का प्रस्ताव भी रखा गया। राजपूत समाज के लोगों का कहना है कि महाराणा प्रताप कार्यक्रम दो साल से चलता आ रहा है। पिछले वर्ष माहौल खराब हो जाने के कारण कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि महाराणा प्रताप के नए भवन में कार्यक्रम की अनुमति दिया जाना मुश्किल है। गांधी पार्क अथवा किसी अन्य स्थान के लिए विचार किया जा सकता है। महाराणा प्रताप जयंती के लिए पहले कभी अनुमति लेकर कार्यक्रम नहीं किए गए। अनुमति पहली बार ही ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
--। महाराणा प्रताप भवन में होगा कार्यक्रम
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की चंद्रनगर में हुई बैठक में ठाकुर रणदीप सिंह ने कहा कि नौ मई को महाराणा प्रताप जयंती मल्हीपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित की जाएगी। कुछ असामाजिक तत्व शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। जिससे प्रशासन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी है। महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक जाति से जोड़कर न देखा जाए। प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि महापुरुषों की जयंती के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए सुरक्षा मुहैया कराए। बैठक में कान्हा राणा, संदीप पुंडीर, सुशील पुंडीर, कमल राणा, अमित राणा, नरेंद्र बालियान, देवेंद्र चौहान, अजय राणा, मानवेंद्र चौहान, यश प्रताप, शेखर राणा, देवेंद्र चौधरी, सुशील गुप्ता, दीपक सैनी लोकेश गुर्जर, विनोद गुर्जर, सुनील सूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed