{"_id":"5ae615e24f1c1b5c098b727f","slug":"121525028322-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो की डूबने से मौत
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। नहर में नहाते वक्त पानी के बहाव की चपेट में आ कर साथी को डूबते देख दूसरा मजदूर भी उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा। परंतु तेज बहाव के चलते दोनों पानी में समा गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनो मजदूरों के शवों को बाहर निकाला। परिजनों के अनुरोध करने पर पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा भर बिना किसी कार्रवाई के उन्हें सौंप दिया।
गांव तांशीपुर निवासी बीस वर्षीय तसव्वुर पुत्र मुरसलीम और तीस वर्षीय मुकर्रम पुत्र शफी रामपुर मनिहारान थाने के गांव रेहडी मलकपुर के पास जंगल के पापुलर के पेड़ काट रहे थे। रविवार की दोपहर के करीब 2.30 बजे जब उन्हें गर्मी लगी तो वह पास स्थित पूर्व यमुना नहर झाल के पास नहाने चले गए। जैसे ही तसव्वुर पानी में उतारा तो वह डूबने लगा अपने साथी को डूबता देख मुकर्रम भी नहर में कूद पडा परन्तु वह भी पानी के तेज बहाव में बह गया। आस पास मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे उनके अन्य साथियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ शिवराज सिंह, रामपुर थाने के एसएसआई देवेन्द्र यादव व अन्य पुलिस कर्मियों ने नहर में तेज बहाव पानी के बीच से गोता खोरों की मदद से दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद दोनो के शव को बरामद कर लिया। दोनों मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बिना कोई कार्यवाही किए शव को सौंपने का अनुरोध किया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिए। सीओ शिवराज सिंह ने बताया कि नहर में नहाते वक्त डूबने से हादसा हुआ है।