{"_id":"5abbe5084f1c1b512a8b4696","slug":"121522263304-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार कौंसिल के चुनाव में 1974 ने डाले मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार कौंसिल के चुनाव में 1974 ने डाले मत
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पंचवर्षीय चुनाव के दूसरे दिन भी मतदान प्रक्रिया चली। दूसरे दिन 1133 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव अधिकारी और शासकीय अधिवक्ता धर्मवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि 24 बूथों में मतदान कराया गया। कुल 2469 मतदाताओं में से 1974 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
दो दिवसीय मतदान प्रक्रिया में बुधवार को सुबह दस बजे मतदान प्रारंभ हुआ। प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने कचहरी गेट पर ही मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। बुधवार को शाम पांच बजे 1133 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि मंगलवार को 850 वोट पड़े थे।