{"_id":"5aa6bb0d4f1c1bae758b5072","slug":"121520876301-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रेल मार्ग पर ट्रेन से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव नौजली निवासी 35 वर्षीय बिंदर पंजाब में ईट भट्टे पर मजदूरी करता था। उसका शव रविवार को थाना कुतुबशेर पुलिस को अंबाला रेल मार्ग पर पड़ा मिला। पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। गांव के एक व्यक्ति ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। देर शाम परिजन सहारनपुर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मजदूर की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हुई है।