{"_id":"5aa5723b4f1c1ba8758b4dc6","slug":"121520792123-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी पर छोड़ा कार्यकारिणी के गठन का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी पर छोड़ा कार्यकारिणी के गठन का जिम्मा
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की चुनावी बैठक रविवार को एसएसम इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। शिक्षकों ने सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी के गठन का जिम्मा एमएलसी पर छोड़ दिया। इसके बाद बैठक में माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
जनपदीय चुनावी बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र पंवार ने की। जिला मंत्री अनिल शर्मा ने सत्र के क्रिया कलापों को शिक्षकों के सामने रखा। कोषाध्यक्ष डॉ. राज कुमार ने संगठन के आय और व्यय का ब्योरा पेश किया। चुनाव अधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा ने अपनी गैर मौजूदगी में नेत्रपाल सिंह को नामित चुनाव अधिकारी बनाया। राजेश्वर बंधु, डॉ. सुशील पुंडीर, डॉ. सादाराम, ब्रिजेश पुंडीर, नेत्रपाल सिंह, अरुण गौतम, रमेश पंवार, राजेश शर्मा, शीशपाल सिंह आदि ने सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी एमएलसी पर छोड़ने का निर्णय सबके सामने रखा। एमएलसी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का सहयोग लेकर जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने की बात कही। डा. सुशील पुंडीर ने 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों से संपर्क कर उनकी हर तरह से मदद करने की अपील शिक्षकों से की। बैठक में वीके अग्रवाल, कुलभूषण जैन, बृजमोहन द्विवेदी, मनीष जायसवाल, रणवीर सिंह, श्रवण कुमार, रवि गुप्ता, यशपाल सिंह, मनोज कुमार शर्मा, योगेश सैनी, पिंकी, मोनिका, नमिता गुप्ता, वसीम विरमानी, रिजवान आदि मौजूद रहे।