{"_id":"5a8f169e4f1c1bca798bb350","slug":"121519326878-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट रोड पर अंदर ही अंदर तैयार किया जा रहा है अवैध कांप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट रोड पर अंदर ही अंदर तैयार किया जा रहा है अवैध कांप्लेक्स
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भले ही शहर के लोग स्मार्ट सिटी को लेकर सकारात्मक उम्मीद लगाए हैं, मगर विकास प्राधिकरण शहर की सूरत बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अफसरों की शह पर कोर्ट रोड पर कचहरी पुल के पास मोबाइल शोरूम के ठीक पीछे एक बड़ा निर्माण किया गया है। इसमें बेसमेेंट के साथ ही दो तल का पूरा स्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है। कॉमर्शियल कांप्लेक्स की तर्ज पर तैयार किए जा रहे इस इमारत को लेकर एसडीए के अफसर पूरी तरह से मौन हैं।
स्मार्ट सिटी के तहत सुनियोजित विकास की उम्मीदों को विकास प्राधिकरण की लापरवाही से ग्रहण लग सकता है। शहर में करीब आधा दर्जन ऐसी इमारतों को विकास प्राधिकरण के अभियंताओं ने तैयार करा दिया है, जो शहर के लिए गले की फांस बन चुके हैं। इसके बाद भी शहर के सबसे पॉश इलाके कोर्ट रोड पर खुलेआम अवैध निर्माण प्राधिकरण की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
कोर्ट रोड पर सील के बाद बिल्डिंग तैयार
कोर्ट रोड पर पार्श्वनाथ प्लाजा के ठीक सामने एक व्यक्ति ने चार मंजिला दुकानें खड़ी कर दी। नियमों को ताक पर रखकर तैयार की गई इन दुकानों को प्राधिकरण ने कागजों पर सील लगा रखी है। मगर, सील के बावजूद इसे पूरी तरह से तैयार कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो इसी व्यक्ति ने मंडलायुक्त आवास के बगल में बड़ा कॉमर्शियल कांप्लेक्स तैयार कर दिया है। जिसके खिलाफ ध्वस्तीकरण का आदेश जारी है, मगर अफसर कार्रवाई से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर दुर्गा विहार में अवैध निर्माण
दिल्ली रोड पर रीजेंसी गार्डन के सामने दुर्गा विहार कालोनी में 1500 गज के प्लाट पर व्यवसायिक निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय निवासी आदित्य गर्ग ने उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर शिकायत की कि अभियंताओं की शह पर यह निर्माण किया जा रहा है।
अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के निर्देश हैं। इसमें लापरवाही पर संबंधित अभियंता पर कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माणों को सूचीबद्ध कर कार्रवाई की जाएगी। मनोज कुमार, वीसी एसडीए