फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उतराखंड के मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर का यातायात मार्ग किया परिवर्तित

उतराखंड के मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर का यातायात मार्ग किया परिवर्तित

Tue, 20 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड के मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर का यातायात मार्ग किया परिवर्तित
सहारनपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के शहर आगमन को लेकर शहर के यातायात की व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। शहर में भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आगमन के चलते मंगलवार को सुबह 7 बजे से ही शहर में रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। प्रभारी यातायात को प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात कर्मियों को नियुक्त करने एवं समय से यातायात डायवर्जन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन शहर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

--। यह रहेगा रूट डायवर्जन
1. दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वे नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें मुजफ्फरनगर एवं देहरादून की ओर जाना है वे नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
3. अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वे शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानोता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4. अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें देहरादून व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है वे शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
5. मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें देहरादून की ओर जाना है, वे देवबंद, नागल, गागलहेड़ी, होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
6. विकासनगर, बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है वह कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।
7. देहरादून, हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें अंबाला रोड की ओर जाना है, वे छुटमलपुर से कलसिया से गंदेवड़ से चिलकाना से शाहजहांपुर होकर जाएंगे।

8. सुबह 9.30 बजे से भारत माता चौक से पुरानी चुंगी की ओर जाने वाला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिये बंद रहेगा।
9. सुबह 9.30 बजे से पहलवानपीर से नवाबगंज जाने वाला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। पहलवानपीर की ओर से जेल चुंगी की ओर कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
10. सुबह 9.30 बजे से नवाबगंज से पुरानी चुंगी की ओर किसी निर्धारित अवधि में भी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
11. सुबह 9.30 बजे से बंद फाटक से बाजोरिया रोड की और निर्धारित अवधि में किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
12. सुबह 9.30 बजे से नवाबगंज की ओर से किसी भी प्रकार का वाहन निर्धारित अवधि में नहीं आने दिया जाएगा।
13. सुबह 9.30 बजे पुंवारका तिराहा से भारत माता चौक की ओर किसी भी प्रकार का वाहन निर्धारित अवधि में नहीं आने दिया जाएगा।
14. सुबह 7 बजे से चौकी शेखपुरा कदीम की ओर से किसी भी प्रकार का भारी वाहन विश्वकर्मा चौक की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
15. सुबह 7 बजे से कलसिया तिराहे पर बैरियर लगाकर कोतवाली देहात की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहन नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed