{"_id":"5a7ddebd4f1c1b410b8b809f","slug":"121518198461-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण के लिए स्काई लिफ्ट गाड़ी खरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण के लिए स्काई लिफ्ट गाड़ी खरीदी
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत ने कूड़ा निस्तारण के लिए स्काई लिफ्ट गाड़ी खरीदी
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) । स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन प्रतिनिधि विवेकांत और अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद ने 78 सफाईकर्मियों को रिफ्लेक्टिव जैकेट, मास्क, बूथ, दस्ताने और हैलमेट वितरित किए। इस दौरान स्काई लिफ्ट गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
नगर पंचायत कार्यालय पर हुए 78 सफाई कर्मियों को चेयरमैन प्रतिनिधि विवेकांत और अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद ने संयुक्त रूप से रिफ्लेक्टिव जैकेट, मास्क, दस्ताने, बूथ और हेलमेट का वितरण किया। इसके साथ ही स्काई लिफ्ट गाड़ी को रवाना किया गया। बता दें के नगर पंचायत द्वारा दिल्ली रोड, मुख्य बाजार में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाए गए पोल पर लाइट लगाने और ठीक करने के लिए कोई सुविधा नहीं थी। इसके लिए स्काई लिफ्ट गाड़ी को खरीदा गया है। कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मियों को कूड़ा उठाने के लिए रेहडों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में सभासद कर्म सिंह, मीनाक्षी देवी, राजेश मैनवाल, ब्रजपाल, हमीदा, बाबर, संदीप सैनी, कुसुम लता, रईस अहमद, हाजी मंसूर, डिंपल, शाहीन, नदीम मौजूद रहे।