फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अयोध्या विवाद में सलमान नदवी की श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात पर उलमा नाराज

अयोध्या विवाद में सलमान नदवी की श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात पर उलमा नाराज

Fri, 09 Feb 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या विवाद में सलमान नदवी की श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात पर उलमा नाराज
देवबंद (सहारनपुर)। अयोध्या विवाद पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य मौलाना सलमान हुसैन नदवी के आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर से मिल कर इस मुद्दे को कोर्ट के बाहर सुलझाने का समर्थन करने पर जमीयत उलमा-ए-हिंद समेत देवबंदी उलमा ने कड़ा ऐतराज जताया है। जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने तो यहां तक कहा कि वह इस मामले को हैदराबाद में चल रही पर्सनल लॉ बोर्ड में मीटिंग में उठाएंगे।
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि विवाद पर कोर्ट के बाहर मध्यस्थता कराने के प्रयास में हैं। बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य मौलाना सैय्यद सलमान हुसैन नदवी ने श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात कर इस मामले में कोर्ट के बाहर समझौते का समर्थन किया था। इसको लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद और देवबंदी उलमा ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है। जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि अगर कोई निजी तौर पर मुलाकात करता है तो उसमें हमें कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन बेहद पेचीदा मसले पर पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से मुलाकात करना अफसोसनाक है और इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का मसला कानून का है जो अदालत से हल होगा और हमें इंसाफ मिलने की पूरी उम्मीद है। मगर अदालत से बाहर इस पर कोई हल निकालने की बात करता है तो वे हमें कबूल नहीं है। मौलाना मदनी ने दो टूक कहा कि वह हैदराबाद में चल रही बोर्ड की बैठक में जाकर पूछेंगे की सलमान नदवी किस हैसियत से श्रीश्री रविशंकर से मिले। दारुल उलूम वक्फ के शेखुल हदीस मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी ने कहा कि जब यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है तो फिर इस पर बाहर वार्ता करने का क्या मतलब है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस मामले को देख रहा है और अपना रुख पूरी तरह साफ कर चुका है। ऐसे में सलमान नदवी का इस मुद्दे पर श्रीश्री रविशंकर से मिलना कई सवाल खड़े करने वाला है। मौलाना सगीर कासमी का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि मौलाना सलमान नदवी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के रास्ते पर चल रहे हैं। इस मुलाकात की जितनी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed