फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वच्छ भारत मिशन को लग सश्ता ै झटका

स्वच्छ भारत मिशन को लग सश्ता ै झटका

Wed, 17 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन को लग सश्ता  ै झटका
सहारनपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार के प्राथमिकता वाले स्वच्छ भारत मिशन को जनपद में झटका लगता दिख रहा है। क्योंकि, साढ़े तीन साल 230 गांव ही खुल में शौच मुक्त (ओडीएफ)हो पाए हैं। अक्टूबर 2018 तक पूरे जिले को ओडीएफ घोषित करना है। सिर्फ दस माह बचे हैं और 650 गांवों डेढ़ लाख शौचालए बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में जनपद पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, सरकारी तंत्र ने इस मिशन को पूरा करने में ताकत झोंक रखी है। हाल ही में सहारनपुर दौरे पर आए पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक में अपना फोकस स्वच्छ भारत मिशन पर ही रखा। उन्होंने जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों से साफ कहा कि 20 जनवरी तक वेबसाइट पर बनाए गए शौचालयों की फोटो अपलोड किया जाए। मिशन को निर्धारित समय में पूरा करें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, हकीकत यह है कि स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही बरतने के मामले भी सामने आ चुके हैं। इसी के चलते जिला पंचायत राज अधिकारी दो सप्ताह में तीन ग्राम प्रधानों और सचिवों को कारण बचाओ नोटिस जारी कर चुके हैं। इनके गांवों में शौचालय निर्माण में अनियमितता पाई गई। इस स्थिति में अक्टूबर 2018 तक स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य प्राप्त करना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। वहीं, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि हम अपने लक्ष्य को जून माह तक पूरा कर लेेंगे। खनन बंद होने की वजह से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

---------------------------------------
तमाम खामियों के बीच कैसे पूरा होगा मिशन
सहारनपुर। अभी तक 230 गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया गया है। मगर, इन गांवों में भी तमाम खामियां मिल चुकी है। ब्लॉक रामपुर मनिहारान, पुवांरका और बलियाखेड़ी के ओडीएफ हुए गांव में लोगों का आरोप है कि बिना शौचालय बना ही ओडीएफ घोषित करने के आरोप लगाए। कई गांवों में शौचालयों पर ताले लटके मिले और ग्रामीण द्वारा जंगल में शौच जाने की बात सामने आई। इसके बाद प्रशासन ने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए ग्राम गौरव यात्रा निकाली। मगर, अब भी तमाम खामियां आए दिन सामने आ रही है। ग्रामीण शौचालयों को दुकान व स्टोर रूम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed