{"_id":"5a57b0524f1c1b74188b474a","slug":"121515696210-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी के विवादित बयान पर मुस्लिम समाज में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी के विवादित बयान पर मुस्लिम समाज में उबाल
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा, अमन व भाईचारे की तालीम सिखाते हैं मदरसे
देवबंद (सहारनपुर)। नूनाबड़ी गांव में बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के मदरसों को आतंकवाद से जोड़ने के बयान की कड़ी निंदा की है।
समाजसेवी हाफिज मोइनुद्दीन ने कहा कि वसीम रिजवी इस तरह की बयानबाजी करके सिर्फ अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं। शायद उन्हें मालूम नहीं कि मदरसों के अंदर किस तरह की शिक्षा दी जाती है। मोइनुद्दीन ने कहा कि मदरसों के अंदर अमन व भाईचारे की तालीम सिखाई जाती है। मदरसों के भीतर से आज तक कोई भी आतंकवादी नहीं पकड़ा गया है। मौलाना काजमी ने कहा कि वसीम रिजवी के बयान से साफ जाहिर होता है कि वह देश के भीतर नफरत फैलाना चाहते हैं। जबकि जनता के बीच उनकी कोई हैसियत नहीं है। रिजवी का असली मकसद भाजपा को खुश करना है। मदरसे के नाजिम कारी सुबहान ने कहा कि वसीम रिजवी को मदरसों के अंदर जाकर देखना चाहिए कि वहां क्या शिक्षा दी जाती है। उसके बाद ही वह कुछ बोलें। नहीं तो उन्हें मुस्लिम समाज से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर राव मसरूर, कारी महकार, हाजी फरमान, हाफिज आसिफ, शाकेब, अशरफ, नासिर, नादिर, बाबर आदि मौजूद रहे।