{"_id":"59caa34d4f1c1b72548b492c","slug":"121506452301-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की छत गिरी, मुआवजा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की छत गिरी, मुआवजा मांगा
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरभरा कर गिरी कच्चे मकान की छत, मुआवजे की मांग
नानौता (सहारनपुर)। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद निकली धूप का असर अब तक हो रहा है। गांव भैंसराऊ में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
नानौता क्षेत्र में चार दिन पूर्व लगातार हुई बरसात के बाद धूप निकलने पर कई कच्चे मकान गिर गए हैं। अब ग्राम भैंसराऊ निवासी ग्रामीण कृष्णपाल के कच्चे मकान की छत गिरने से हजारों रुपये की कीमत का सामान खराब हो गया। पीड़ित के अनुसार इस सामान में एक मोपेड भी शामिल रही। गनीमत रही कि जिस समय कच्चे मकान की छत गिरी, उस समय घर के सभी लोग दूसरे कमरे में बैठे थे और पशु बाहर खुले में बंधे थे। पीड़ित ग्रामीण ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
गौरतलब है कि गांव भैंसराऊ निवासी हरिसिंह और शिवकुमार के भी मकान गिर चुके हैं। इस संबंध में दोनो ही पीड़ितों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कच्चे मकान के स्थान पर पक्का मकान बनवाने की मांग की है।