{"_id":"59a9b0024f1c1b56738b4cce","slug":"121504292866-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई पर गलत तरीके से हिरासत में रखने व पैसे मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई पर गलत तरीके से हिरासत में रखने व पैसे मांगने का आरोप
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला पठानपुरा निवासी सलीम ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कोतवाली के एक एसआई पर गलत तरीके से हिरासत में रखने तथा सात हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को भेजे शिकायती पत्र में सलीम ने कहा कि उसका पत्नी रुखसार से मनमुटाव होने के चलते एसीजेएम के यहां घरेलू हिंसा का वाद चल रहा है। जिसमें न्यायालय ने भरण पोषण के लिए छह हजार रुपये रिकवरी के लिए वारंट जारी कर दिया था। आरोप है कि 29 अगस्त को कोतवाली का एक एसआई रिकवरी के लिए उसके मकान पर पहुंचा तथा उसने उससे छह हजार रुपये ले लिए। जब उसने उक्त रकम की रसीद मांगी तो एसआई ने उसे कोतवाली में साथ चलने को कहा। आरोप लगाया कि एसआई ने उसे रातभर भूखा प्यासा कोतवाली में बिठाए रखा। अगले दिन उसने उससे सात हजार रुपये की मांग की। साथ ही न देने पर झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। सलीम ने एसएसपी से मामले की जांच कराकर एसआई के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने न्यायमतपुर गांव से महेश कुमार को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।