फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   झमाझम बारिश से कहीं राहत, कहीं आफत

झमाझम बारिश से कहीं राहत, कहीं आफत

Wed, 23 Aug 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से कहीं राहत, कहीं आफत
सहारनपुर। जनपद में पिछले तीन दिन से रुक रुककर बारिश हो रही है। मंगलवार की सुबह भी झमाझम बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत लेकर आई। गन्ना और धान किसान इन दिनों हो रही बारिश से गदगद हैं, तो वहीं शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बारिश से कलक्ट्रेट के बाहर जैन कॉलेज रोड पर भारी जलभराव रहा। राहगीरों के साथ ही दुकानदारों को बड़ी समस्या रही। जैन कॉलेज रोड पर कलक्ट्रेट की साइड में बना नाला मिट्टी से पूरी तरह अटा है, जो जलभराव की वजह बन रहा है। पुलिस लाइन परिसर में भारी जलभराव रहा। नवीननगर, अहमद बाग, ओजपुरा, रेलवे कॉलोनी, मिशन कम्पाउंड, आवास विकास में भी अनेक जगह जलभराव रहा। आईटीसी रोड के कॉलोनी से तीन फुट ऊंचा बना दिए जाने की वजह से हसनपुर में पिछले दो महीने से जलभराव बना हुआ है। लोगों को घरों के भीतर से बाल्टियों से पानी निकालना पड़ रहा है। अनेक बाद प्रदर्शन करने के बावजूद नगर निगम की नींद नहीं टूट रही है। उधर, बारिश से किसान खुश हैं।
विज्ञापन


ढमोला ने बढ़ाई लोगों की टेंशन
ढमोला नदी लगातार हो रही बारिश की वजह से उफान पर है। गिल कॉलोनी के अनेक मकानों में तीन से चार फुट पानी चढ़ा हुआ है। लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर लेकर पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं, अनेक लोग जलभराव के बावजूद मकान खाली करने को तैयार नहीं हैं। इससे उनकी जान पर भी खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में ढमोला नदी ने खूब उत्पात मचाया था। एक ओर जहां घरों में आठ से दस फुट पानी चढ़ने से कई मकान ध्वस्त हो गए थे, वहीं अनेक लोगों की जान भी चली गई थी। उस मंजर को याद कर लोग इन दिनों टेंशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed