{"_id":"5994a4b64f1c1b8e288b47b6","slug":"121502913718-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास योजनाओं की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं - राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास योजनाओं की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं - राव
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश के प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं जनपद के नोडल अधिकारी हेमंत राव ने कहा है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम सीढ़ी के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी विकास योजनाओं के कार्यान्वयन के प्रति अपनी सोच बदले तथा विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता एवं मानकों का पूरी तरह से ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पूरी तरह पारदर्शिता लाई जाये। योजनाओं का सार्वजनिक कर उनके लक्ष्य एवं पात्रता व धनराशि का विवरण को सार्वजनिक स्थानों पर डिस्प्ले किया जाए।
प्रमुख सचिव ने बुधवार को मल्हीपुर गांव में विकास योजनाओं से रूबरू होने के बाद कहा कि विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले इसके लिए सरकार व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 78 हैंडपंप हैं जिनमें से 12 खराब है और एक नल खराब पानी दे रहा है। ग्रामीणों ने राशन डीलर द्वारा मिट्टी के तेल की अधिक कीमत वसूलने की शिकायत पर जिला आपूर्ति अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत गांव में 565 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए चयन किया गया है जबकि लक्ष्य 413 का था, जिनमें से 204 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि तत्काल शौचालयों का निर्माण कराया जाए। हेमंत राव ने ग्राम का निरीक्षण कर सीसी रोड में खामियों पर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का आरोप था कि सीसी रोड के निर्माण में मनमानी की जा रही है। उन्होंने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा शासन की योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार न किए जाने पर भी उन्हें जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास योजनाओं का लाभ जनता के द्वार तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों रजत गौतम, हर्षित मोटियाल, कुमारी समरा, निधि, मानसी, खुशी व अभिषेक से कई सवाल किये जिनका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया।