{"_id":"598b5c3e4f1c1b3d678b4690","slug":"121502305342-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्ष्य के साथ पैरवी कर अपराधियों को दिलाएं सजा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्ष्य के साथ पैरवी कर अपराधियों को दिलाएं सजा : डीएम
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने अभियोजन समिति की कलक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा करते हुए कहा कि मुकदमों में साक्ष्य के साथ पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने का उनका उत्तरदायित्व है। अगर गवाह नहीं आ रहे हैं उनकी सूचना दी जाए ताकि उनको न्यायालयों में उपस्थित कराया जा सके।
बैठक में बताया गया कि गागलहेड़ी थाने से पैरोकार कोई नहीं आ रहा है और तीतरो, गंगोह, नागल थाने से माल प्रस्तुत नहीं किया गया। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि सभी थानों को आदेश दे दिए जाएंगे ढिलाई किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं की वरिष्ठता के आधार पर कोर्ट निर्धारित कर सूची प्रस्तुत करें उसके उपरांत किसी भी प्रकार का कोई कोर्ट में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। जो पद रिक्त हैं उनकेे लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएं। डीएम ने कहा कि थानों में अवैध शराब व वाहन पड़े हैं उनकी नीलामी की कार्यवाही की जाए। जेल में कौशल मिशन कार्यक्रम बनाकर कैदियों को प्रशिक्षण दिलाया जाए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि एसडीएम से संपर्क कर दवाई व खाद्य पदार्थों की चेकिंग करें और उसकी रिपोर्ट प्रत्येक शाम को प्रस्तुत करें। एडीएम ई एसके दूबे ने कहा कि ढंग से पैरवी नहीं हुई तो लोगों का विश्वास उठा जाएगा। बैठक में अभियोजन अधिकारी उपस्थित थे।