{"_id":"598b5a4e4f1c1baf588b46e9","slug":"121502304846-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री ने भूखे गरीबों को भोजन कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री ने भूखे गरीबों को भोजन कराया
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री ने बेसहारा लोगों को भोजन कराया
सहारनपुर। असहायों का पेट भरने के मकसद से जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनमंच प्रेक्षागृह की बगल में स्थित रैन बसेरा परिसर में ‘प्रभु जी की रसोई’ शुरू की गई है। इसका उद्घाटन प्रदेश के कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। इस दौरान उन्होंने असहाय बच्चों को अपने हाथों से भोजन करवाया।
कार्यक्रम में शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच है कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। उनकी पहल पर ही भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर प्रदेश भर में ‘प्रभु जी की रसोई’ शुरू की गई हैं। उन्होंने रसोई में सहयोग करने वाले अधिकारियों और स्वयं सेवी संस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोई भी भूखा व्यक्ति दोपहर साढ़े 12 बजे से दो बजे तक रसोई में पहुंचकर पेटभर भोजन कर सकेगा। उन्होंने भोजन में गुणवत्ता और सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि यह सरकार का सराहनीय कदम है। इससे गरीब और असहाय लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक लोग अपने परिवार के सदस्य के जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ, राष्ट्रीय उत्सव, महापुरुषों और पूर्वजों की पुण्यतिथि एवं मांगलिक अवसरों पर गरीब एवं असहाय लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर सकते हैं। इस रसोई में प्रतिदिन कम से कम 2100 रुपये खर्च आएगा। इसके अलावा लोग खाद्य सामग्री भी भेंट कर सकते हैं। इस दौरान डीआईजी सुनील ईमेनुएल, एसएसपी बबलू कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, नगर आयुक्त गौरव वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, शीतल टंडन आदि मौजूद रहे।