{"_id":"5971029a4f1c1b743d8b45b1","slug":"121500578458-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिलिंग प्रक्रिया के विरोध में मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिलिंग प्रक्रिया के विरोध में मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिलिंग प्रक्रिया के विरोध में मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित काउंसिलिंग प्रक्रिया पर शिक्षकों ने दूसरे दिन भी आपत्तियां उठाई। विरोध में मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने कहा कि समायोजन प्रक्रिया में पूरी तरह धांधली की गई है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी और बीएसए की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाए। कहा कि विभाग के लिपिकों ने शिक्षकों से सेटिंग कर मनमाने ढंग से प्रक्रिया को संपन्न करवाया गया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सेठपाल सिंह, मंत्री ईसम सिंह आदि ने कहा कि समायोजन प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर त्रुटि है। उन्होंने प्रक्रिया को रद्द कर नए सिरे से कराने की मांग की। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि समायोजन सूची में व्याप्त अनियमितताओं को सुधारे बिना ही काउंसिलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई। उर्दू एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राव अब्दुल सत्तार ने भी समायोजन प्रक्रिया का विरोध किया। उपरोक्त सभी संगठनों के शिक्षकों ने पहले काउंसिलिंग स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।