{"_id":"596671264f1c1b8e148b48af","slug":"121499885862-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील पर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब की सफाई और खुदाई के लिए तहसील पर किया प्रदर्शन
नकुड़ (सहारनपुर)। गांव सांपला बेगमपुर में गंदगी से अटे तालाब की सफाई और खुदाई कराए बिना तहसील प्रशासन द्वारा मछली पालन के लिए पट्टा आवंटन के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील परिसर में पहुंच प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि मछली पालन से पूर्व तालाब की सफाई नहीं कराई गई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
तहसील परिसर में बुधवार सुबह तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे गांव सांपला बेगमपुर के ग्राम प्रधान आशीष चौधरी, डा. मांगेराम, मनोज कुमार, ओमकार सिंह, कुलबीर, सुंदर, लहरी सिंह, श्याम सिंह, केहर सिंह और सचिन का कहना है कि उनके गांव की आबादी के बीच स्थित तालाब में करीब चालीस वर्षों से मतस्य पालन किया जा रहा है। लेकिन आज तक तालाब की कभी भी सफाई और खुदाई नहीं कराई गई। आरोप लगाया कि मानकों के अनुरूप मछली पालन नहीं होने से तालाब का जल और प्रदूषित हो चुका है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका है।
ग्राम प्रधान ने बताया कि हल्का लेखपाल ओमबीर ने एसडीएम को सौंपी गई रिपोर्ट में भी तालाब गंदगी से भरा होना तथा बीमारियां फैलने का अंदेशा जताया है। इसके बाद ग्राम पंचायत की खुली बैठक में समस्त सदस्यों और ग्रामीणों की उपस्थिति में तालाब की सफाई का प्रस्ताव पारित हुआ था। लेकिन तहसीलदार ने सोमवार को मत्स्य पालन के लिए नया पट्टा आवंटित कर दिया। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि तालाब की सफाई के बिना मछली पालन नहीं करने देंगे। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सम्राट सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधान अशोक कुमार, बिंद्रपाल, सुनील बाधी, सुरेश पाल, सुंदरपाल, देवेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। उधर, तहसीलदार राम दयाल का कहना है कि पुराने पट्टे की समयावधि अगले माह समाप्त होने वाली है। इसीलिए नया पट्टा आवंटित करना जरूरी था। नये पट्टेदार को तालाब की सफाई कराने के बाद ही मत्स्य पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।