{"_id":"595d34e34f1c1b230c8b45de","slug":"121499280611-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा मतगणना को एसडीएम कोर्ट में सुनवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा मतगणना को एसडीएम कोर्ट में सुनवाई जारी
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोबारा मतगणना को एसडीएम कोर्ट में सुनवाई जारी
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद तहसील के खटौली, अंबहेटा शेखां व राज्जुपुर गांव की दोबारा मतगणना कराने को उपविजेता प्रत्याशियों द्वारा डाली गई अपीलों पर एसडीएम कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी है।
गौरतलब है कि वर्ष 2015 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खटौली गांव के तहसीन, अंबहेटा गांव के ऋषिराज त्यागी और राज्जुपुर के खलील ने मतगणना में प्रशासन पर धांधली बरतते हुए सत्ता पक्ष के लोगों को विजयी बनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने दोबारा मतगणना के लिए अपील डाली थी। जिस पर सर्वोच्च न्यायालय व निर्वाचन आयोग ने दोबारा मतगणना से संबधित अपीलों पर संबंधित अदालतों को सुनवाई के आदेश दिए थे। छुटमलपुर और जिला मुजफ्फरनगर के वार्ड 15 में दोबारा मतगणना कराई जा चुकी है। छुटमलपुर में वर्तमान प्रधान ही एक वोट से विजयी घोषित हो गया। जबकि मुजफ्फरनगर के वार्ड 15 से पूर्व विजेता जोगेंद्र ने 162 वोटों से जीत हासिल की। बता दें कि नागल ब्लाक के खटौली गांव में वर्ष 2015 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जमील अहमद ने तहसीन को मात्र तीन मतों से पारिज किया था। राज्जुपुर में खलील 1 और अंबहेटा शेखां में ऋषिराज त्यागी भी कम वोटों के अंतर से हारे थे। तीनों ने दोबारा मतगणना कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। छुटमलपुर व मुजफ्फरनगर के दोबारा मतगणना के नतीजे आने के बाद देवबंद तहसील के तीनों के उपविजेता प्रत्याशियों की सांसे भी अटकी हुई है।
तारीखों पर मौजूद रहने को दोनों पक्षों को भेजे गए नोटिस
देवबंद। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि उप विजेताओं की अपीलों पर उनकी अदालत में सुनवाई चल रही है। दोनों पक्षों के लोगों को नोटिस भेजे गए हैं, ताकि वह तारीखों पर मौजूद रहे। अभी इसमें गवाहों के बयान दर्ज होने समेत कई काम शेष रह गए हैं। जिसके बाद भी फैसला सुनाया जाएगा कि मतगणना होगी अथवा नहीं।