{"_id":"5942e11c4f1c1bd63d8b47ad","slug":"121497555228-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम पीके पांडे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर जीएसटी लागू करने में जल्दबाजी करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जल्दबाजी के कारण देश में जीएसटी का आधारभूत ढांचा भी खडा नहीं हो सका है।
बृहस्पतिवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में जिलाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि अभी तक जीएसटी का आधारभूत ढांचा खड़ा नहीं हुआ, लेकिन सरकार एक जुलाई से जीएसटी को लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार के लिए घातक साबित होगा। जिला महामंत्री अनित गर्ग और विधानसभा अध्यक्ष अश्वनी अरोडा ने कहा कि जीएसटी में मंडी शुल्क को भी शामिल किया जाना चाहिए। महानगर अध्यक्ष सरदार गुरमेहर सिंह, विधानसभा महामंत्री पंकज बजाज और विनीत विरमानी ने कहा कि बिलिंग के साथ साथ जीएसटी में मैनुअल फिलिंग की व्यवस्था कम से कम पांच वर्ष के लिए होनी चाहिए। प्रेमसागर ग्रोवर, रमन वर्मा, जगदीश कालडा, दिनेश गोयल, शशांक भाटिया, सुबोध भाटिया आदि ने भी विचार रखे। प्रमोद वर्मा, अनिल अग्रवाली, यशपाल त्रेहन, गौरव गर्ग, गोविन्द सैनी, गौतम सैनी, नरेंद्र सिंह, वैभव भाटिया, अनूप मित्तल, मोहित चौधरी आदि रहे।