{"_id":"5941881f4f1c1b4b748b466c","slug":"121497466911-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतों के रिक्त पदों के लिए एक जुलाई को होगा मतदान
सहारनपुर। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों के रिक्त पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम पीके पांडेय ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इसके तहत मतदान एक जुलाई को होगा।
जिला पंचायत में वार्ड नंबर नौ का सदस्य पद रिक्त है। यह पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। क्षेत्र पंचायत के लिए वार्ड नंबर 56, 103, 84, 88, 47, 64, 86, 92, 154 और 15 नंबर रिक्त हैं। ग्राम प्रधान के लिए ग्राम पंचायत मानपुर और कोठड़ा खाली हैं। दोनों ही पंचायत गंगोह की है। सदस्यों के अलग-अलग ग्राम पंचायत के 44 पद रिक्त हैं। सभी तरह के पदों पर चुनाव के लिए नामांकन 20 जून की सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 22 जून की सुबह दस बजे से होगी। नाम वापसी 24 जून की सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक हो सकेगी। चुनाव चिन्ह का आवंटन 24 जून की अपराह्न तीन बजे से होगा। एक जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन जुलाई की सुबह आठ बजे से होगी।
निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम पीके पांडेय ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। जिला पंचायत चुनाव के लिए अपर उप जिलाधिकारी युगराज सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया है, जबकि चंदन कुमार वर्मा और परमानंद झा सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए अलग-अलग अधिकारियों को निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।