{"_id":"593af6364f1c1baf7e8b4600","slug":"121497036342-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल की गिरफ्तारी से कांग्रेसियों में उबाल, प्रदर्शन किया
सहारनपुर। राहुल गांधी को मंदसोर में हिरासत में लिए जाने से कांग्रेसियों में उबाल है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने पुतला छीन लिया। कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा, जिसमें मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए और राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया। तमाम कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए गुरुद्वारा रोड पर आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने ऐसा होने नहीं दिया।
जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटकर मनमाने तरीके से सरकार चला रही है। पुलिस की गोली का शिकार बने किसानों के परिजनों का दर्द जानने मंदसोर जा रहे राहुल गांधी को जिस प्रकार से रोका गया। वह अलोकतांत्रिक है। जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मौके पर पहुंचे, जिन्हें कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मनीष रणदेवी, संजीव, इमरान कुरैशी, नरेश, रणवीर, अरविंद पालीवाल, प्रवीण, गुलफाम, आरिफ, शक्ति, अशोक आदि शामिल रहे।