फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   121 posts of Lekhpal and 37 posts of Revenue Inspector vacant

जनपद में लेखपाल के 121 और राजस्व निरीक्षक के 37 पद रिक्त

Thu, 19 Nov 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
121 posts of Lekhpal and 37 posts of Revenue Inspector vacant
सहारनपुर। जनपद में लेखपाल के 421 स्वीकृत पदों में से 121 पद रिक्त हैं। साथ ही राजस्व निरीक्षक के 63 स्वीकृत पदों में से 37 पद खाली हैं। जिले की आबादी साल दर साल बढ़ रही है, लेकिन लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों के पदों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हो रही।
विज्ञापन

राजस्व विभाग में लेखपाल के खाली पदों पर भर्ती के लिए राजस्व परिषद के चेयरमैन दीपक त्रिवेदी ने तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे भर्ती प्रस्ताव को अधीनस्थ सेवा आयोग को कार्यवाही के लिए भेजा जा सके। भूलेख विभाग के अनुसार जनपद में स्वीकृत 421 पदों में से 300 पदों पर लेखपाल कार्यरत हैं। शेष 121 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार राजस्व निरीक्षक के 63 पदों में से केवल 26 कार्यरत हैं। जबकि 37 पद रिक्त हैं। इसके चलते राजस्व विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे हैँ।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह ने बताया कि जनपद में खाली पडे़ लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के पदों की जानकारी राजस्व परिषद को काफी पहले ही भेज रखी है। यदि जानकारी दोबारा मांगी गई तो फिर से भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल में पांच लाख से ज्यादा बढ़ी आबादी
सहारनपुर। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक सहारनपुर जिले की आबादी 34,66,382 थी, जो 2019 तक ही 39,79,403 हो गई। इस लिहाज से 5,13,021 आबादी बढ़ गई, लेकिन इन आठ साल के दौरान लेखपाल पदों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ।
जनपद में लेखपालों का विवरण
तहसील------ स्वीकृत पद ----कार्यरत ----- रिक्त पद
सहारनपुर------ 102 --------78 -------- 24
नकुड--------- 97 ---------67 -------- 30
बेहट----------84 ---------65 -------- 19
देवबंद---------78 --------48 --------- 30
रामपुर मनिहारान-60 --------42 --------- 18
-- योग------- 421 -------300 --------121
राजस्व निरीक्षकों का विवरण -
तहसील ------ स्वीकृत पद -- कार्यरत ---- रिक्त पद
सहारनपुर ----- 15 -------- 06 --------09
नकुड--------- 14 --------08 ---------06
बेहट---------- 12 --------03 ---------09
देवबंद---------12 --------03 ---------09
रामपुर मनिहारान-09 --------05 ---------04
भूलेख मुख्यालय-01 --------01---------00
योग ----------63 --------26 ---------37
नोट: भूलेख विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed