फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 trains will be cancelled for three days from today, passengers' problems will increase

Saharanpur News: आज से तीन दिन निरस्त रहेंगी 12 ट्रेनें, बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी

Sat, 30 Aug 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
12 trains will be cancelled for three days from today, passengers' problems will increase
सहारनपुर। जम्मू में बाढ़ और भूस्खलन से ट्रेनों का संचालन सुचारु नहीं हो पा रहा है। अब रेलवे ने अगले तीन दिनों में निरस्त होने वाली ट्रेनों की घोषणा कर दी है। इनमें 12 ट्रेनें सहारनपुर से गुजरती हैं। ट्रेनों के निरस्त और शॉर्ट टर्मिनेट से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस, 12355 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस 30 व 31 अगस्त को निरस्त रहेगी। 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 व 31 अगस्त को अंबाला से चलाई जाएगी। 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 से एक सितंबर तक निरस्त रहेगी। 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस, 22431 सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस 30 व 31 अगस्त को नहीं चलेगी।
विज्ञापन

14609 योगनगरी ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस 30 व 31 अगस्त को रद्द रहेगी। 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 30 व 31 अगस्त को अंबाला से चलेगी। 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस 30 व एक सितंबर को निरस्त रहेगी। 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस और 14610 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-योगनगरी ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस का 30 व 31 अगस्त को संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed