{"_id":"5a89c0f54f1c1b5e028b5fe7","slug":"12-thousand-prize-giving-speeches-in-front-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने भाषण देता रहा 12 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने भाषण देता रहा 12 हजार का इनामी
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
12 हजार का इनामी विनय रतन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन पर पुलिस ने 12 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। विनय रविवार को दिल्ली रोड पर हुए सम्मेलन में दर्जनों समर्थकों से घिरकर पहुंच गया, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी जबकि विनय रतन एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के सामने से भी गुजरा।
शब्बीरपुर की पांच मई की घटना के बाद नौ मई को जनपद में अनेक जगहों पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। नौ मई की घटना में पुलिस ने भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, जिलाध्यक्ष कमल वालिया समेत करीब 40 लोगों केे आरोपी बनाया था।
बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए थे, मगर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन तब से फरार चल रहा है। पुलिस ने उस पर 12 हजार का ईनाम घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
18 फरवरी यानी रविवार को दिल्ली रोड पर हुए सम्मेलन के दौरान एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और कई थानों की पुलिस मौजूद थी। दोपहर करीब दो बजे विनय रतन समर्थकों के साथ एसपी सिटी के सामने गुजरकर सम्मेलन में शामिल हुआ।
मगर एसपी सिटी और उनकी पुलिस विनय रतन को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। वह सम्मेलन में करीब तीन से चार घंटे मौजूद रहा और मंच से अपनी बात भी रखी। सम्मेलन के बाद वह लौट गया, मगर पुलिस ने उसे देखकर भी अनदेखा कर दिया।