फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 shops sealed, attachment notices pasted on 40 shops

12 दुकानें सील, 40 दुकानों पर कुर्की नोटिस चस्पा

Sat, 26 Mar 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
12 shops sealed, attachment notices pasted on 40 shops
सहारनपुर। नगर निगम का बकायादारों से बकाया टैक्स वसूली अभियान शनिवार को भी जारी रहा। नगर निगम की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में 12 दुकानों को सील किया और 40 भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए है।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी के नेतृत्व में निगम अधिकारियों ने मोहल्ला झोट्टे वाला में पांच व रायवाला, घड़ी मलूक और खत्ताखेड़ी में सात दुकानों को बकाया टैक्स जमा न करने पर सील किया। महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 40 भवनों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने बकायादारों को चेतावनी दी कि कुर्की व भवनों को सील होने से बचाने के लिए वे बकाया जमा कराए। उन्होंने बताया कि रविवार यानि आज भी सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक नगर निगम में टैक्स जमा करने के लिए कैश काउंटर खोला जाएगा। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक विनय शर्मा, आरआई विकास, लोकेश व टीसी प्रवेज के अलावा प्रवर्तन दल के हेमराज, रणदीप, विक्रम, शिवकुमार, प्रदीप व जगपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed