{"_id":"5ca258cfbdec2214374a80ba","slug":"11554143439-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर किया मतदाताओं को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर किया मतदाताओं को जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को वोट डालने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के समापन पर प्रतिभागियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए।
कलक्ट्रेट से शुरू हुई मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ मंडलायुक्त चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कलक्ट्रेट से शुरू होकर कोर्ट रोड और घंटाघर होते हुए डॉक्टर आंबेडकर स्टेडियम पहुुंची। वहां पर रैली के प्रतिभागियों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। मंडलायुक्त ने कहा कि देश में स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सभी को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने ईवीएम से वोट डालने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शेरी, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दूबे सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।