{"_id":"5c9a6cfabdec22143d3975b1","slug":"11553624314-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार प्रचारकों का लगेगा मेला, पुलिस के छूटेंगे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार प्रचारकों का लगेगा मेला, पुलिस के छूटेंगे पसीने
विज्ञापन
सहारनपुर। सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं का आयोजन भी शुरू कर दिया है। जिले में वीआईपी लोगों का आवागमन होने लगा है। मुख्यमंत्री की रैली के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी, तो अन्य दलों के स्टार प्रचारक भी पहुंचे। ऐसे में व्यवस्था बनाना न सिर्फ प्रशासन के लिए चुनौती है, बल्कि सुरक्षा में पुलिस के भी पसीने छूटेंगे।
सहारनपुर में मुख्यमंत्री की शाकंभरी पीठ क्षेत्र में हुई चुनावी रैली से जिले में वीआईपी के आगमन का आगाज हो चुका है। 11 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पूर्व सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टी के स्टार प्रचारकों से सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली कराकर अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
इसी क्रम में पांच अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली होनी है। इसके बाद सात अप्रैल को देवबंद में गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में गठबंधन की साझा रैली होगी। इसके अलावा राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी भी सहारनपुर में चुनावी रैली संभावित है, जबकि राजनाथ सिंह, अमित शाह के भी सहारनपुर में रैैली किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में सहारनपुर प्रशासन के लिए चुनावी रैलियों में व्यवस्था बनाना चुनौती रहेगा। सबसे अधिक मशक्कत पुलिस के लिए रहेगी। पुलिस को लगातार होने वाली रैलियों में सुरक्षा के प्रबंध करने में पसीने छूटेंगे।