{"_id":"5c7c1b29bdec22521332176b","slug":"11551637289-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त और आईजी ने देखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त और आईजी ने देखी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। महाशिवरात्रि पर होने जलाभिषेक के लिए नकुड़ रोड पर स्थित महाभारत कालीन प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर पर होने वाले जलाभिषेक के लिए कमेटी ने समस्त तैयारियां कर ली हैं। रविवार को सहारनपुर मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी एवं पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान मंदिर पहुंचे तथा तैयारियां परखीं। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अनिल कौशिक ने बताया कि 50 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
सभी धर्मशालाएं हो चुकी हैं बुक
सरसावा। पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र में होने वाले दो दिवसीय सत्संग के लिए हजारों अनुयायी इस दौरान सरसावा क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। सरसावा में अधिकांश धर्मशाला अनुयाइयों के लिए बुक हो चुकी हैं। बताया गया कि राधास्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो चार मार्च को हेलीकॉप्टर से सीधे डेरे के भीतर पहुंचेंगे। पांच मार्च को सुबह 10 बजे खुली गाड़ी में अपने अनुयायियों को दर्शन देंगे। फिर उनकी दिव्य वाणी से संगत निहाल होगी। वहीं मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी और आईजी शरद सचान ने रविवार को पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र पर पहुंचकर वहां के इंतजाम देखे।