{"_id":"5c76dc21bdec22739a5c00c0","slug":"11551293473-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना का कर्जदार है पूरा हिंदुस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना का कर्जदार है पूरा हिंदुस्तान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आतंकवादियों पर की गई एयर स्ट्राइक और पाकिस्तानी वायुसेना को भारतीय सीमाओं से खदेड़ने पर व्यापारियों ने भारतीय सेना के जवानों को सलाम किया। व्यापारियों ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान भारतीय सेना कर्जदार है। आज हम सेना के जवानों की वजह से ही चैन की सांस ले पाते हैं। हमारी सेना ने पराक्रम दिखाकर पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया।
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन का कहना है कि हमारी सेना हमेशा पराक्रम दिखाती आई है। चाहे वर्ष 1961 या 1965 या कारगिल युद्ध हो, भारतीय सेना ने दुश्मनों को हमेशा करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान कभी भी भारत से सीधा युद्घ नहीं कर सकता है।
व्यापारी नेता विमल विरमानी का कहना है कि भारतीय सेना की वीरता को पूरा देश सलाम कर रहा है। हम सेना की वजह से सुरक्षित होकर अपना व्यापार करते हैं और चैन की नींद सोते हैं। पाकिस्तान हमेशा कायराना हरकत करता रहा है। मगर, अब भारत लगातार पाकिस्तान को जवाब दे रहा है। पूरी दुनिया में पाकिस्तान की किरकिरी हो रही है। वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ जाएगा।
विज्ञापन
सराफा कारोबारी राम राजीव सिंघल का कहना है कि भारतीय सेना का पूरा देश कर्जदार है। जवानों की वीरता को वह सलाम करते हैं। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया। पाकिस्तान कभी भी भारतीय सेना का मुकाबला नहीं कर सकता। इसलिए वह आतंकियों की मदद लेकर कायराना हरकत करता है। मगर, अब भारत आतंकवाद और पाकिस्तान को उनकी जुबान में जवाब दे रहा है।