{"_id":"5c1551c2bdec22570716393d","slug":"11544901058-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर में मिला महिला का शव
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। गंगनहर में एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मंगलवार को थाना पुलिस को दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि गंगनहर में एक महिला का शव नजर आ रहा है। इसके बाद थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला के शव को बाहर निकलवाया गया। अर्धनग्न हालत में महिला को बाहर निकलवाकर उसके शरीर पर चादर डलवाई गई। सूट पहने महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। महिला का शव करीब चार पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला के शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।