{"_id":"5bf9a2efbdec2241703a5072","slug":"11543086831-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर गलियारे को मंजूरी से सिख समाज में हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर गलियारे को मंजूरी से सिख समाज में हर्ष
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
करतारपुर गलियारे को मंजूरी से सिख समाज में हर्ष
सहारनपुर। भारत सरकार द्वारा करतारपुर गलियारे को मंजूरी दिए जाने पर सिख समाज ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
शनिवार को गुरुद्वारा रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में सिख युवा संगठन के अध्यक्ष सरदार एमपी सिंह चावला ने कहा कि भारत सरकार द्वारा करतारपुर गलियारे को अंतरराष्ट्रीय सीमा तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग को आधुनिक सुविधाएं दिलाने का निर्णय एतिहासिक है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से पाकिस्तान में स्थापित गुरुद्वारा करतार सिंह साहिब में बिना वीजा के दर्शन हो सकेंगे। कमलजीत सिंह चुग आदि ने भी विचार रखे। कोषाध्यक्ष गोविन्दर सिंह, हरप्रीत सिंह, करन सिंह, जसदीप सिंह, सन्नी, परमजीत सिंह, नवदीप सिंह आदि रहे।