{"_id":"5bf8506bbdec2241b842e2b4","slug":"11543000171-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जनपदीय खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई गई। प्रतियोगिता में जनपद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की स्कूली खेल प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों को खेलों के महत्व की जानकारी दी। प्राथमिक स्तर के बालकों की 50 मीटर दौड़ में पुंवारका के कलीम ने पहला और गंगोह के दीपक ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में नकुड़ के राघव पहले और पुंवारका के हम्माद दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में पुंवारका के कलीम ने पहला और नकुड़ के राघव ने दूसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में नकुड़ के राघव पहले और पुंवारका के कलीम दूसरे स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर के बालकों की 100 मीटर दौड़ में रामपुर मनिहारान के प्रयास ने पहला और पुंवारका के प्रियांशु ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में रामपुर मनिहारान के प्रयास पहले और प्रियांशु दूसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर की बालिकाओं की 50 और 100 मीटर की अलग-अलग दौड़ में रामपुर मनिहारान की पायल ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में नकुड़ की इकरा तथा 400 मीटर दौड़ में पुंवारका की सानिया पहले स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक स्तर की बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में गंगोह की स्वाति, 200 मीटर दौड़ में सरसावा की खुशी, 400 मीटर दौड़ में गंगोह की रीतिका, 600 मीटर दौड़ में सरसावा की सानिया विजेता रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में राशिद अली, विशाखा चौहान, रेखा रानी, सीमा गोयल, गजाला खान, नदीम अख्तर का सहयोग रहा।