फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   क्रिकेट में चमके अंकित, मेघालय के लिए बनाए 88 रन

क्रिकेट में चमके अंकित, मेघालय के लिए बनाए 88 रन

Fri, 23 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट में चमके अंकित, मेघालय के लिए बनाए 88 रन
सहारनपुर। मेघालय की ओर से सहारनपुर के अंकित कुमार सिंह ने 88 रन की शानदार पारी खेली है। उनकी बेहतरीन प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि इन दिनों अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी चल रही है। प्रतियोगिता में मेघालय की ओर से अंकित कुमार सिंह खेल रहे हैं। डिबरूगढ़ के जालान स्टेडियम में हुए मैच में अंकित ने अपनी टीम के लिए 88 रन की शानदार पारी खेली है। लतीफुर्रहमान ने बताया कि अंकित एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय वरिष्ठ क्रिकेटर अकरम सैफी को दिया है। अंकित का कहना है कि अकरम सैफी ने उन्हें अच्छी कोचिंग दिलाने में मदद की, जिसकी वजह से वह आज मेघालय की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं। उधर, एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मिठाई वितरित कर खुशी जताई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, गोपाल किशन कालड़ा, संजीव जखमोला, प्रविंदर सिंह, साजिद उमर, राकेश शर्मा, आमिर कुरैशी, राजकुमार राजू, नरेंद्र कौशिक, भूपेंद्र कच्छल, सत्यम शर्मा, अब्दुल अहद, आदिल खान, नइम सैफी आदि ने अंकित को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed