फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खुमरान पुल तोड़ा, तीन माह में तैयार होगा नया पुल

खुमरान पुल तोड़ा, तीन माह में तैयार होगा नया पुल

Tue, 23 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खुमरान पुल तोड़ा, तीन माह में तैयार होगा नया पुल
सहारनपुर। पुराने शहर के जर्जर हो चुके खुमरान पुल को रातों रात लोक निर्माण विभाग ने तोड़ दिया। नए पुल का निर्माण कार्य तीन माह तक चलेगा। पुल टूटने के कारण कई इलाकों में जाम लगा रहा। त्योहारी सीजन में निर्माण कार्य कराए जाने से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

करीब 70 साल पुराना खुमरान पुल क्षतिग्रस्त हालत में पहुंच गया था। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने कुछ समय पूर्व ही निरीक्षण कर नया पुल बनाने के निर्देश दिए थे। रविवार रात लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से खुमरान पुल को तोड़ दिया गया। सोमवार सुबह जब लोग जागे, तो खुमरान पुल तोड़ा जा चुका था। इससे सोमवार को धोबीघाट और गऊशाला पुलिया पर ट्रैफिक जाम लगा रहा। यही हाल भूतेश्वर महादेव मंदिर और श्री रामेश्वर मंदिर के आसपास पांवधोई नदी की पटरी पर रहा। वहां भी लोगों को ट्रैफिक जाम में फंसकर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बोले व्यापारी, दीपावली के बाद शुरू कराना चाहिए था कार्य
पुल खुमरान क्षेत्र के व्यापारी रूपक सेठ, अमित गुप्ता, राजेंद्र, मनोज दुआ, सूरज सचदेवा का कहना है कि त्योहारी सीजन चल रहा है। इन दिनों बाजार में ग्राहकों की भीड़ है। ऐसे में शहर के दो भागों को जोड़ने वाले पुल खुमरान का निर्माण कार्य शुरू किया जाना ठीक नहीं है। प्रशासन को यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। दीपावली के बाद पुल को बनाने का कार्य शुरू कराना चाहिए था। पुल टूटने से लोगों को पहले दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से बचने को जोखिम में डाल रहे जान
सहारनपुर। पुल खुमरान के तोड़े जाने के बाद लोग जान जोखिम में डालकर पांव धोई नदी को पार कर रहे हैं। रामेश्वर मंदिर के सामने डाली गई पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन को लोग पुलिया के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों के साथ छात्र-छात्राएं पाइप लाइन की सपोर्ट में लगी टीआयरन के सहारे एक ओर से दूसरी ओर जा रहे हैं। इसमें खतरा ये है कि यदि पैर फिसला या भी व्यक्ति असंतुलित हुआ वह सीधे नदी में गिरेगा। दुपहिया वाहन चालक इसी मार्ग पर सीढ़ियों वाले पुलों पर अपने वाहन चढ़ाकर ले जा रहे हैं। ऐसे में हादसा होने का खतरा बना हुआ है।


नए पुल के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। खुमरान पुल जर्जर स्थिति में पहुंच चुका था। ऐसे में दुर्घटना होने की आशंका थी। जल्द ही नया पुल बना दिया जाएगा।
- कर्म सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed