फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महागठबंधन के लिए अपने सम्मान से समझौता नहीं करेगी कांग्रेस : पूनिया

महागठबंधन के लिए अपने सम्मान से समझौता नहीं करेगी कांग्रेस : पूनिया

Mon, 01 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
महागठबंधन के लिए अपने सम्मान से समझौता नहीं करेगी कांग्रेस : पूनिया
महागठबंधन के लिए अपने सम्मान से समझौता नहीं करेगी कांग्रेस : पूनिया
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पीएल पूनिया ने कहा कि कांग्रेस अपने सम्मान से समझौता नहीं करेगी और सम्मानजनक सीटे मिलने पर ही महागठबंधन का हिस्सा बनेगी। कहा कि भाजपा की सरकारों में देश और प्रदेश बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है। न महिलाएं सुरक्षित रहीं और न ही बेटियां। उन्होंने दावा किया कि 2019 के चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।
पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूनिया ने कहा कि मोदी राज में आम आदमी परेशान है। महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, महंगाई सरीखी जिन बातों को लेकर भाजपा सता में आई थी, आज वे तमाम समस्याएं बढ़ गई हैं। उन्होंने महागठबंधन में बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा कांग्रेस को नकारे जाने और छतीसगढ में अजीत जोगी से गठबंधन करके कांग्रेस को कमजोर करने की बात पर कहा कि कांग्रेस को इससे नुकसान नहीं लाभ ही पहुंचेगा। कांग्रेस अपने बूते पर मध्यप्रदेश, राजस्थान और छतीसगढ में अपनी सरकार बनाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस महागठबंधन के बिना भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। कहा कि कांग्रेस 2009 में अकेले चुनाव लड़कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर दिखा चुकी है। बसपा को टक्कर देने की नीयत से भीम आर्मी को बढ़ावा देने की बात को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर से कांग्रेस नेताओं के मिलने का मतलब यह नही कि कांग्रेस उसे मायावती के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहती है। उन्होंने इस बात को भाजपा की घिनौनी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में कांग्रेस के पास मजबूत प्रत्याशी है। मगर इसकी घोषणा कांग्रेस हाईकमान ही करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि वालिया, कार्यकारी अध्यक्ष जावेद साबरी, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, अंबेहटा चेयरमैन ईनाम साकिर, पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी, वरिष्ट नेता मजाहिर राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप वर्मा, चेयरमैन नवाब हाजीपुर, नगराध्यक्ष कश्यप कुमार फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed