फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाइक रैली निकाल जगाई शिक्षा की अलख

बाइक रैली निकाल जगाई शिक्षा की अलख

Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली निकाल जगाई शिक्षा की अलख
सहारनपुर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बाइक रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बच्चों के अधिक से अधिक दाखिले कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विकासखंड बलियाखेड़ी ब्लॉक के गांव थरौली के प्राथमिक विद्यालय रैली का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में गांव सबदलपुर, नल्हेड़ा गुर्जर और ककराला के ग्रामीण शामिल हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के साथ अमान्य और संसाधन विहीन विद्यालयों को कठोर चेतावनी देना रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराने पर जोर दिया। डा. महकार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय थरौली के बच्चों को बैठने के लिए बेंच देने की घोषणा की। स्मृति चौधरी, श्याम लाल, संदीप कुमार, वीणा सिंह, उमेश गौतम, फहीम, रिजवान अहमद, सपना सैनी, रविंद्र पंवार, वैभव चौहान, देवी सिंह पंवार, विनीता कश्यप, राजपाल, अनिल अग्रवाल, संदीप, निशा अरोड़ा, गोपाल शर्मा, अरुण शर्मा, अमित शर्मा, विकास पंवार, ब्रिजेश अरोड़ा, प्रवीण कश्यप, राजबीर, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed