फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जगह-जगह अवैध स्टैंड़ बने परेशानी का सबब

जगह-जगह अवैध स्टैंड़ बने परेशानी का सबब

Thu, 03 May 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जगह-जगह अवैध स्टैंड़ बने परेशानी का सबब
सहारनपुर। महानगर में जगह-जगह बने अवैध स्टैंड परेशानी का सबब बन गए हैं। पुलिस-प्रशासन के पास थ्री व्हीलरों और ई-रिक्शाओं को व्यवस्थित करने की कोई योजना नहीं है, जिससे कई इलाकों में जाम लगा रहता है। यह हाल तब है, जब सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर में थ्री व्हीलरों और ई-रिक्शाओं की भरमार है। घंटाघर के चारों मार्ग पर ई-रिक्शाओं और थ्री व्हीलरों के अवैध स्टैंड बने हुए हैैं, जिनसे जाम लगा रहता है। घंटाघर पर हनुमान मंदिर के सामने, अंबाला रोड, देहरादून रोड, नेहरू मार्केट मार्ग पर पुलिस चौकी के पास अवैध रूप से थ्री व्हीलर और ई-रिक्शाएं खड़ी होती हैं। यही हाल देहरादून चौक, अस्पताल चौक, विश्वकर्मा चौक, कलक्ट्रेट तिराहा, अग्रसैन चौक, श्रीराम चौक का भी है। अवैध स्टैंड से जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस-प्रशासन के पास ई-रिक्शाओं और थ्री व्हीलरों को व्यवस्थित करने की योजना नहीं है, जिससे नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह हाल तब है, जब सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल हैं। इस समस्या से शहरवासी कई वर्षों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला शारदा नगर निवासी अनिल मित्तल का कहना है कि अवैध स्टैंड से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। यह समस्या करीब 10 वर्षों से चली आ रही है। ई-रिक्शाओं की संख्या बढ़ने पर हालत ज्यादा खराब हो गए। सम्राट विक्रम कॉलोनी निवासी विजय माहेश्वरी का कहना है कि अवैध स्टैंड से शहर की यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। समस्या के समाधान के लिए प्रशासन के पास कोई कार्य योजना नहीं है। प्रशासन कागजी खानापूर्ति तक सीमित है। खानआलमपुरा निवासी अकरम खान का कहना है कि ई-रिक्शाओं और थ्री व्हीलरों स्टैंड बनाए जाएंगे। ताकि यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शाओं और थ्री व्हीलरों से लगने वाले जाम को निजात दिलाने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। नगर निगम के सहयोग ई-रिक्शाओं और थ्री व्हीलरों को व्यवस्थित स्टैंड बनाए जाएंगे। ताकि जाम ना लगे और नागरिकों को परेशानी ना उठानी पड़ी।
- विनीत भटनागर, एसपी ट्रैफिक ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed