{"_id":"5ae7692a4f1c1b390a8b7573","slug":"11525115178-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति में वैश्य समाज का महतवपूर्ण योगदान : सिंघल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति में वैश्य समाज का महतवपूर्ण योगदान : सिंघल
Updated Tue, 01 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति में वैश्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान : सिंघल
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के नवनिर्वाचित डेलीगेट वैभव अग्रवाल का वैश्य समाज के लोगों ने अभिनंदन किया।
सोमवार को ब्रह्मपुरी कॉलोनी में कार्यक्रम में नवनिर्वाचित डेलीगेट वैभव अग्रवाल को सम्मान पत्र के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि आज वैश्य समाज देश प्रदेश की विकास दर में सबसे ऊपर स्थान रखता है। राजनीति में भी वैश्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। नगर के युवा अगर इस ओर बढ़ते हैं तो आने वाला कल समाज के लिए सुनहरा कल होगा। लघु उद्योग भारत के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने वैभव अग्रवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। जो वैश्य समाज के लिए गौरव की बात है। वैभव अग्रवाल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निष्ठा के साथ निर्वाह किया जाएगा। संजीव कल्लन, अरविंद बंसल आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर राजीव गुप्ता, गगन मित्तल, विशाल गर्ग, अमित सिंघल, निखिल अग्रवाल, अंशुल गर्ग, शुभम गर्ग आदि मौजूद रहे।