{"_id":"5aa6c19d4f1c1b4d0a8b489f","slug":"11520877981-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रीड़ा स्थल से कब्जे हटवाने को प्राचार्य से मिले छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रीड़ा स्थल से कब्जे हटवाने को प्राचार्य से मिले छात्र
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रीड़ा स्थल से कब्जे हटवाने को प्राचार्य से मिले छात्र
सहारनपुर। जनता रोड स्थित महाराज सिंह कॉलेज के खेल मैदान पर हो रहे कब्जों पर छात्र संघ ने चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य डॉ. एके डिमरी से मिला और मैदान से कब्जे हटवाने की मांग की।
छात्र संघ अध्यक्ष वैभव शर्मा ने कहा कि मैदान की भूमि पर पिछले करीब एक दशक से कब्जे हो रहे हैं, मगर कॉलेज प्रबंधन और कॉलेज प्रशासन कब्जे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। मैदान पर जगह-जगह गोबर और कचरा डाला जा रहा है, जिसकी वजह से मैदान बचा ही नहीं है। साल में एक बार होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को कराने में भी परेशानी रहती है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन को चाहिए कि वह कब्जाधारियों के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई कराकर मैदान को कब्जामुक्त कराए। मिलने वालों में उपाध्यक्ष सरफराज, श्रवण सैनी, राहुल, वैशाली, फैजान, दीपक, हर्ष, रजत, इकरा, वसीम, सुरभि, हया आदि शामिल रहीं।