{"_id":"5aa5721b4f1c1ba4758b4e72","slug":"11520792091-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मीटर के फूंकी जा रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मीटर के फूंकी जा रही बिजली
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम ने बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान छेड़ा हुआ है। गांवों के साथ ही सरकारी विभागों की भी बिजली काटी जा रही है। मगर शहर के ही अनेक मोहल्लों में अवैैध रूप से बिजली फूंकी जा रही है। इतना ही नहीं, शत प्रतिशत कनेक्शनों पर मीटर लगाने का अभियान भी बीच में ही दम तोड़ गया है।
करीब छह महीने पहले विद्युत निगम की टीमों ने अभियान चलाकर प्रत्येक कनेक्शन पर मीटर लगाने की शुरूआत की थी। शहरी क्षेत्र के अनेक गांवों बेहट रोड के चक देवली, नाजिरपुरा, हसनपुर, ज्ञानागढ़, बिशनपुर, हकीमपुरा, रसूलपुर आदि में भी मीटर लगाए गए थे। मगर हकीकत यह है कि इन गांवों में अनेक उपभोक्ताओं को छोड़ दिया गया। यानी मीटर नहीं लगाए गए। इन गांवों में बड़ी संख्या में लोग बिना मीटर के बिजली फूंक रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों के यहां मीटर लगा है और जिनके यहां नहीं लगा है उनके बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। इन गांवों में अनेक लोग कटिया डालकर भी बिजली फूंक रहे हैं। पुराने शहर के भी अनेक मोहल्ले ऐसे हैं, जिनमें कटिया डालकर बिजली फूंकी जा रही है। अधीक्षण अभियंता वीके शर्मा ने कहा कि अवैध रूप से बिजली फूंकने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।