{"_id":"5aa571ff4f1c1b094a8b4b3f","slug":"11520792063-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर से बने तीन घरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर से बने तीन घरों में लगी आग
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन घरों में लगी आग
बेहट (सहारनपुर)। समसपुर नौगांवा में रविवार शाम तीन परिवारों के छप्पर से बने घरों में अचानक आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 25 हजार की नगदी सहित करीब दो लाख का नुकसान हुआ।
दोपहर करीब दो बजे समसपुर नौगांवा में खुर्शीदा पत्नी शकील के छप्पर के घर में अचानक आग लग गई। जब तक खुर्शीदा और उसके परिवार के लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया, तब तक उसके बेटों शौकत और मोहसीन के छप्पर के घरों में भी लग गई। ग्रामीणों की भीड़ ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर गई और आग पर काबू पाया। शौकत की तीन माह पहले शादी हुई थी। आग से शादी में मिला सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।