{"_id":"5a85d9bf4f1c1b2a788b6022","slug":"11518721471-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढायकी में संयुक्त मोर्चा के आजाद बने राशन डीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढायकी में संयुक्त मोर्चा के आजाद बने राशन डीलर
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। ढायकी गांव में राशन डीलर के चयन के लिए बुलाई गई ग्रामीणों की खुली बैठक में संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार आजाद पुत्र मेघराज को चुन लिया गया।
बता दें कि गांव के राशन डीलर की ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम नकुड़ ने उक्त राशन की दुकान के लाइसेंस को रद्द करते हुए नए डीलर का चुनाव ग्रामीणों की खुली बैठक में कराने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए थे। राशन डीलर के चयन के लिए गांव के लोग दो धड़ों में बंटे थे। डीलर के चयन के लिए दोनों ओर से जोर आजमाइश चल रही थी। बृहस्पतिवार को नये डीलर के चयन के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों की खुली बैठक का आयोजन किया गया। राशन की दुकान के लाइसेंस के लिए दो लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसमे संयुक्त मोर्चा से आजाद पुत्र मेघराज व दूसरी ओर से राजुकमार पुत्र महीपाल शामिल रहे। बैठक मे मौजूद ग्रामीणों के हाथ उठवाकर डीलर का चयन हुआ। 847 लोगों ने आजाद व मात्र 21 लोगों ने राजकुमार के पक्ष में अपनी सहमति जताई। इसके बाद आजाद का नाम नये राशन डीलर के रूप में तय कर दिया गया।
राशन डीलर के चयन की पूरी प्रक्रिया एडीओ को आपरेटिव राजपाल सिंह व ग्राम विकास अधिकारी कीरत सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान पद्म सिंह, अक्षय चौधरी, पूर्व प्रधान रकम सिंह, अजय कुमार, इसम सिंह, आदेश कुमार, विक्रम सिंह, राजकुमार, सत्यपाल सिंह, विजयपाल, सेवाराम, रोशन, सरोज, कविता, पूनम, चमेली, शिमला, बिमला उपस्थित रहे।