{"_id":"5a85d9004f1c1b4d588b8bc9","slug":"11518721280-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मंदिर-मस्जिद प्रकरण में रिश्वत मांगने के आरोप की गंभीरता से हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मंदिर-मस्जिद प्रकरण में रिश्वत मांगने के आरोप की गंभीरता से हो जांच
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड से निकाले गए मौलाना सलमान नदवी पर बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि मामले में रिश्वत मांगने के आरोपों पर देवबंदी उलमा का कहना है कि यह संगीन मामला है इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। हालांकि उनका ये भी कहना है कि ये मुसलमानों को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है।
बृहस्पतिवार को मदरसा अदीबुल उलूम के मोहतमिम कारी रिहान का कहना है कि सलमान नदवी पर बाबरी मस्जिद के मामले में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के करीबी अमरनाथ मिश्र ने पांच करोड रुपये व जमीन मांगने के जो इल्जाम लगाए हैं वो बेहद संगीन हैं। इसलिए इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, क्योंकि बाबरी मस्जिद के मामले में इस तरह का ये पहला इल्जाम है। जिसको गंभीरता से लेना चाहिए। मदरसा इस्लामिया असगरिया के उस्ताद मौलाना सिकंदर का कहना है जो आरोप मौलाना सलमान नदवी पर लगाए जा रहे हैं वो सरासर गलत और बेबुनियाद हैं। बल्कि इसको यूं कहा जाए कि ये मुसलमानों के बीच गलतफहमी पैदा करने की सोची समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मौलाना सलमान नदवी ऐसा नही कर सकते। इस तरह के आरोप लगाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।