{"_id":"5a6cc8554f1c1b4e588b514b","slug":"11517078613-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमाउंट डिपो ने किया अवैध निर्माण--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमाउंट डिपो ने किया अवैध निर्माण--
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देहरादून हाईवे स्थित रिमाउंट ट्रेनिंग एंड स्कूल डिपो द्वारा बाउंड्री कर लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। मामले में विभाग ने कमांडेंट को नोटिस भेजा है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर थाना जनकपुरी में तहरीर दी है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके त्यागी ने कमांडेंट को भेजे नोटिस में कहा कि रिमाउंट ट्रेनिंग एंड स्कूल डिपो द्वारा देहरादून हाईवे स्थित जनकपुरी चौक पर लगी अंबेडकर प्रतिमा से कमांडेंट निवास के गेट से तक चार दीवारी की जा रही है। बाउंड्री में लोक निर्माण विभाग की हाईवे की जमीन को भी जद में ले लिया गया है, जिसका लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता ने कमांडेंट से अवैध निर्माण को हटाने के लिए कहा है। इसके साथ ही मामले में जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। सहायक अभियंता मोहित कुमार ने मामले को लेकर थाना जनकपुरी में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण के लिए नोटिस भेजा गया है और थाने में भी तहरीर दी गई है। बता दें कि रिमाउंट डिपो द्वारा काफी समय से बाउंड्री कार्य कराया जा रहा है।